
त्वचाशोथ रोग (Dermatitis Disease) त्वचा की सुजन को संदर्भित करता है| त्वचाशोथ रोग (Dermatitis Disease) विभिन्न प्रकार का हो सकता है| जैसे सम्पर्क त्वचाशोथ, एटोपिक त्वचाशोथ और सीबोराहईक त्वचाशोथ आदि|
त्वचाशोथ रोग (Dermatitis Disease) के लक्षण खुजली, सुजन, लालिमा और जलन है| गंभीर त्वचाशोथ का रोग छाले और और उनसे निकलता द्रव होता है| त्वचाशोथ रोग (Dermatitis Disease) की अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें- कारण, लक्षण और उपचार
यह भी पढ़ें- रूसी के कारण, लक्षण और उपचार ! Dandruff Causes, Symptoms and Treatment
कुछ सामान्य कारणों में एलर्जी जैसा अनुभव होता है| कुछ पर्यावर्णीय स्थितियों, परेशानी, शरीर में विषाक्त दोषों, पोषण सम्बंधी कमियां और शुष्क त्वचा वाले लोग इस रोग का जल्द शिकार होते है|
कई आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय है जो आप को त्वचाशोथ रोग (Dermatitis Disease) से राहत दिला सकते है| केवल आप उनको पहचाने और संतुलित तरीके से उपयोग करे| तो आइए जानते है वे कौन से उपाय है|
त्वचाशोथ रोग का आयुर्वेदिक इलाज (Ayurvedic Treatment of Dermatitis Disease)
बबुल अरेबिका (Acacia Arabica)
त्वचाशोथ रोग (Dermatitis Disease) में बबूल अरेबिका बहुत ही उपयोगी है| इसे भारत में अरबिक वृक्ष भी कहा जाता है| इस वृक्ष की छाल त्वचाशोथ रोग के इलाज में विशेष उपयोगी है| इसके छाल का पाउडर बना ले और एक छोटा चम्मच आधा लिटर पानी में उबाले और प्रभावित जगह इसकी भाप लगने दे उसके बाद त्वचा को साफ़ कर के मख्खन लगा ले|
यह भी पढ़ें- बिवाई फटना- लक्षण, कारण और इलाज ! Cracked Heels- Causes and Treatment
चिकत्सीय तेल (Medical Oil)
सिर के इलाज के लिए चिकत्सीय तेलों का उपयोग किया जा सकता है| वनस्पति तेल में कुछ बुँदे लैवेंडर तेल की मिलाकर इसको श्याम के समय लगा ले और सुबह उठने पर इसे धो ले इसे भी इस रोग से राहत मिलती है|
कैमोमाइल फुल (Chamomile Flower)
यह फूल सफेद और पीले रंग के होते है इनको पानी में उबाल कर पैर और हाथों को धोने से इस त्वचाशोथ रोग (Dermatitis Disease) के रोगी को आराम मिलता है|
त्वचाशोथ रोग और शहद (Honey)
शहद को गर्म पानी या दूध में मिला ले इसके बाद प्रभावित जगह पर प्रतिदिन इस्तेमाल करे इसे इस रोग से छुटकारा मिलता है| हालाँकि समय इसमें ज्यादा लगता है पर गुणकारी और उपयोगी है| यह इस रोग के लिए|
अलोए वेरा (Aloe vera)
त्वचाशोथ रोग (Dermatitis Disease) के कारण सुजन और छाले बन जाते है| जिसमे असहनीय खुजली और जलन होती है| उस प्रभावित क्षेत्र पर अलोएवेरा जेल को उपयोग करे यह इसको नियंत्रित करने में सक्षम है| इसको आखों के निचे की सुजन पर भी लगा सकते है|
यह भी पढ़ें- पेम्फिगस (Pemphigus) होने के लक्षण, कारण, निदान और उपचार
त्वचाशोथ रोग का घरेलू इलाज (Home Remedies for Dermatitis Disease)
खरोचे से बचें (Avoid Scratching)
इस रोग से प्रभावित क्षेत्रों को नाख़ून से ना खरोचे संक्रमण होने का खतरा हो सकता है| खुजली होने पर रोगी उसे क्षेत्र को उंगलियों से सहला सकता है|
सूखी हवा से बचें (Avoid Dry Air)
त्वचाशोथ रोग (Dermatitis Disease) के रोगी को आपने आप को सूखी हवा से बचना चाहिए| सूखी हवा के कारण रोग, खुजली और जलन बढती है| तो रोगी को नम जगह पर रहना चाहिए| अचानक परिवर्तन से बचें और गर्म पानी से स्नान ना करे|
जौ का पाउडर (Barley Powder)
जौ को पीसकर उसका पाउडर बना ले और नहाते समय पानी के अनुसार पानी में मिला ले और उस पानी से स्नान करे| इस उपयोग से रोगी को आराम मिलेगा|
यह भी पढ़ें- एलर्जी प्रतिक्रिया (Allergic Reactions) के कारण, लक्षण, निदान, और इलाज
पोषित आहार (Nutrition)
प्रतिरक्षा प्रणाली एलर्जी को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है| और यह संरक्ष्ण हमे विटामिन, खनिजों और संतुलित आहार से मिलता है| इस के लिए विटामिन सी, जिंक और बी कम्प्लेक्ष जरूरी है| जो शरीर को एक बेहतर प्रतिरक्षा प्रणाली प्रदान करते है|
नारियल का तेल (Coconut Oil)
नारियल का तेल रोगाणुरोधी और त्वचा के सूखेंपन को खत्म करता है| जिसे सुजन की समस्या और खुजली में राहत मिलती है| यह कुछ दिनों के अंदर काफी हद तक सूखेपन और लालिमा से छुटकारा दिला सकता है| इसलिए प्रभावित जगह में थोड़ा तेल को गुनगुना कर ले और लगाए|
त्वचाशोथ रोग सूती कपड़ा (Cotton)
रोगी को ऊनि और तंग कपड़ो से बचना चाहिए| इसकी जगह खुले और सूती कपड़ो का उपयोग करना चाहिए|
नोट- यदि इन सब प्रयोगों के द्वारा भी रोगी को कोई आराम नही मिल रहा है तो हो सकता है की उसको संक्रमन हो इसलिए उसको चिकत्सक की सलाह के अनुसार चिकित्सा उपलब्ध कराए|
यह भी पढ़ें- मकई और कॉल्स (Corns / calluses) होने के लक्षण, कारण, निदान और उपचार
प्रिय पाठ्कों से अनुरोध है, की यदि वे उपरोक्त जानकारी से संतुष्ट है, तो अपनी प्रतिक्रिया के लिए “दैनिक जाग्रति” को Comment कर सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का हमें इंतजार रहेगा, ये आपका अपना मंच है, लेख पसंद आने पर Share और Like जरुर करें|
प्रातिक्रिया दे