• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
Dainik Jagrati Logo

दैनिक जाग्रति

Dainik Jagrati (दैनिक जाग्रति) information in Hindi (हिंदी में जानकारी) - Health (स्वास्थ्य) Career (करियर) Agriculture (खेती-बाड़ी) Organic farming (जैविक खेती) Biography (जीवनी) Precious thoughts (अनमोल विचार) Samachar and News in Hindi and Other

  • खेती-बाड़ी
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • जैविक खेती
  • अनमोल विचार
  • जीवनी
  • धर्म-पर्व

दाद का आयुर्वेदिक व घरेलू इलाज ! Ayurvedic and home Treatment of Ringworm

Author by Bhupender 6 Comments

दाद का आयुर्वेदिक व घरेलू इलाज

दाद का आयुर्वेदिक व घरेलू इलाज, यह एक फंगल संक्रमण है| दाद रोग (Ringworm Disease) जो शरीर में कहि भी हो सकता है या फिर यह ज्यदतार गर्दन, सर, पैर, हाथ, पैर या आंतरिक हिस्सों में इसकी सम्भावना ज्यादा रहती है| यह किसी कीड़े से नही होता यह एक प्रकार का कवक संक्रमण है तो इसका इलाज भी सम्भव है| यह लाल अंगूठी के आकर में शरीर को प्रभावित करता है| यह तेजी से फैलता है और उसके आसपास दो या तीन दिन में अन्य इसी प्रकार की फुंसियाँ उभार लेने लगती है|

यह भी पढ़ें- घमौरियाँ के कारण, लक्षण और इलाज ! Prickly Heat- Causes, Symptoms, Treatment

वैसे तो दाद का आयुर्वेदिक के इलाज का दावा है, हर चिकित्सा पदति करती है| लेकिन हमारी सबसे प्राचीन पदति आयुर्वेद इसे पूरी तरह छुटकारा दिलाने में सक्षम हो सकती है| लेकिन यह आप पर निर्भर करता है की आप उसके इलाज को अपने उपर किस तरह से लागु करते है| आयुर्वेद की इलाज प्रक्रिया लम्बी हो सकती है लेकिन पूर्ण रूप से इस रोग से छुटकारा पाने के लिए आप को इसको अच्छे से प्रयोग करना ही होगा| तो आइए जानते है वे कौन से दाद का आयुर्वेदिक उत्पाद है, जिनसे इस खुजली या दाद रोग से प्रभावित जीव कैसे छुटकारा पा सकता है| यदि आप दाद की विस्तृत जानकारी जानना चाहते है, तो यहां पढ़ें- कारण, लक्षण, उपचार

दाद का आयुर्वेदिक इलाज (Ayurvedic Treatment of Ringworm Disease)

यहां कुछ आयुर्वेदिक जड़ी बूटी का वर्णन है जो दाद का आयुर्वेदिक खुजली से छुटकारा दिलाने में समर्थ है|

1. नीम पत्तियां- नीम की पत्तियों को पिस कर उसका पेस्ट बना ले और उसको शरीर के प्रभावित हिस्सों पर लगाए या पत्तियों को पानी में उबाल कर उससे नियमित रूप से स्नान करने से भी इस कवक संकर्मण से छुटकारा मिल सकता है|

2. रुबिया कोर्दिफोलिया (मंजिष्ठा)- भारी त्वचा परत पर इस रोग की तेज गतिविधियों को रोकने के लिए मंजिष्ठा एक अविश्वनीय जड़ी बूटी है| यह त्वचा के घावों और मृत त्वचा को हटा कर कोमल बनती है| और संक्रमण के विकारों से भी यह बूटी छुटकारा दिलाती है|

यह भी पढ़ें- मुँहासे (Pimples)- कारण, लक्षण व इलाज ! Pimples – Causes and Symptoms

3. निम्बू- निम्बू को सुखाकर उसको पिस ले और नारियल तेल और तिल तेल को मिक्स कर के पेस्ट बना ले और प्रभावित जगह पर लगाए| इसका उपयोग 1 या दो सप्ताह तक करने से दाद का आयुर्वेदिक (Ringworm Disease) से छुटकारा मिल सकता है|

4. एलो बाराबादेंसिस- यह बूटी लाल और ठोस बने वाली त्वचा के पुनर्निर्माण में सक्षम है| और त्वचा को विचलित होने से रोकने, खुजली व जलन को भी रोकती है|

5. ब्युटा बीज- ब्युटा बीज के पाउडर को निम्बू रस के साथ मिश्रित कर के दाद जो अंगूठी के प्रकार का है उसपे लगाने से चमत्कारी परिणाम मिलते है| यह दाद और अन्य त्वचा सम्बंधी विमारियों से छुटकारा दिलाने में सक्षम ओषधि है|

6. गाजर रस- गाजर के साथ पालक का रस मिश्रित कर के पिए| क्योंकी गाजर में वो विटामिन उपलब्ध है जो त्वचा को स्वस्थ रखते है| और त्वचा के सभी रोगों का निवारण करते है|

7. धनियाँ- सक्रमित त्वचा पर धनियाँ रस या लेप लगाने से शीतलता मिलती है|

8. कोल्लोइदल सिल्वर- इस का उपयोग संक्रमित सूक्ष्म जीवों को नष्ट करने के लिए किया जाता है| ताकि दाद का दायरा अधिक फैलाव ना ले|

9. तुलसी- तुलसी का पेस्ट दाद व अन्य त्वचा सम्बंधी परजीवी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में समर्ध है|

10. हीस्सोप- इसको प्रभावित हिस्सों पर लगाए इसको एंटीफंगल दवा माना जाता है|

यह भी पढ़ें- स्तन वृद्धि (Breast Enhancement) होना, चरण, हार्मोन, परिवर्तन और देखभाल

11. लैवेंडर तेल- लैवेंडर तेल जो संक्रमण प्रभावों का प्रमुख विरोधी है| यह तेल दाद की वृद्धि को रोकता है साथ ही अन्य त्वचा सम्बंधी रोगों से मुक्ति दिलाता है|

आयुर्वेद के अनुसार रक्त शोधन दाद का आयुर्वेदिक से निपटने में सहायता करता है| मंजीशादादी काढ़ा और ओलारिन गोलियां भी दाद से छुटकारा दिलाने में मदद करते है|

दाद का आयुर्वेदिक इलाज के घरेलू नुस्खे (Home Remedies for Ringworm Disease)

1. त्रिफला 60 से 90 मिलीग्राम प्रतिदिन 3 बार में पिए इसे त्वचा सम्बंधी रोग दूर होते है त्वचा में चमक आती है|

2. कपूर को चमेली या गुलाब जल में मिलाकर मालिस करने से खुजली दूर होती है|

3. आक भी इस रोग में महत्वपूर्ण ओषधि है| इसके पत्ते तोड़ने पर जो रस निकलता है उसको नारियल तेल में मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाए तुरंत खुजली दूर हो जाएगी|

4. हल्दी और सरसों का लेप लगाने से भी दाद दूर होता है|

5. अनार के पत्तों को घिस कर प्रभावित जगह पर लगाने से भी दाद से छुटकारा मिल सकता है|

6. केले के गुदे में नीबू के रस मिलाकर लगाने से भी दाद से छुटकारा मिल सकता है|

यह भी पढ़ें- स्तनों (Nipples) में घाव होना के कारण लक्षण, निदान और उपचार

7. बथुआ भी दाद की ओषधि है इसका जूस निकाल कर पी सकते है या इसे आहार के रूप में भी प्रयोग कर सकते है|

नोट- इन सब महत्वपूर्ण जड़ी बूटी से राहत ना मिले तो चिकत्सक की सलाह ले| क्योंकी हो सकता है इस रोग के साथ कोई अन्य बीमारी आप को परेशानी में डाल रही हो|

प्रिय पाठ्कों से अनुरोध है, की यदि वे उपरोक्त जानकारी से संतुष्ट है, तो अपनी प्रतिक्रिया के लिए “दैनिक जाग्रति” को Comment कर सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का हमें इंतजार रहेगा, ये आपका अपना मंच है, लेख पसंद आने पर Share और Like जरुर करें|

Share this:

  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window)
  • Click to share on Telegram (Opens in new window)
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)

Reader Interactions

Comments

  1. Pushkar sharma says

    सितम्बर 5, 2018 at 3:34 अपराह्न

    Nice Blog!! dad khujali ki bimari nbahut hi khatrnak hoti hai . aap ne jo jankari di hai vah bahut hi labh dayak hai. is tarah ki jankari dene ke liye dhanyavad.

    प्रतिक्रिया
    • Bhupender says

      सितम्बर 5, 2018 at 8:13 अपराह्न

      Hi Pushkar,
      धन्यवाद

      प्रतिक्रिया
      • Anurag says

        सितम्बर 21, 2019 at 8:23 अपराह्न

        %दवा कराके हार चुके हो तो ये रास्ता आपके लिए…
        Skin specialist Dr. Anurag.

        दाद खाज खुजली को खत्म करना है तो मुझसे संपर्क करें,

        प्रतिक्रिया
        • Guru says

          सितम्बर 7, 2020 at 11:15 पूर्वाह्न

          Mere dad he

          प्रतिक्रिया
  2. Pankaj says

    जुलाई 6, 2019 at 2:11 अपराह्न

    5-6 mahine se daad hai.ab to bhayanak roop Le liya hai intraqunazole200 bhi kha chuka Hu.
    Ab kya karu ghav ho rahe hai.

    प्रतिक्रिया
  3. Jeet Chaudhary says

    अक्टूबर 25, 2019 at 11:22 पूर्वाह्न

    मुझे यह जानना है कोई ऐसी या ऐसा तेल हो जिस से लिंग की लंबाई ओर कड़कपन हो सके

    प्रतिक्रिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Primary Sidebar

इस ब्लॉग की सदस्यता लेने के लिए अपना ईमेल पता दर्ज करें और ईमेल द्वारा नई पोस्ट की सूचनाएं प्राप्त करें।

हाल के पोस्ट

  • बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम
  • बिहार में स्टेनो सहायक उप निरीक्षक कैसे बने, जाने पूरी प्रक्रिया
  • बिहार स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम
  • बिहार में वन क्षेत्रपाल अधिकारी कैसे बने, जाने पूरी प्रक्रिया
  • बिहार वन रेंज अधिकारी अंकन योजना, पैटर्न और पाठ्यक्रम

Footer

Copyright 2020

  • About Us
  • Contact Us
  • Sitemap
  • Disclaimer
  • Privacy Policy