• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
Dainik Jagrati Logo

दैनिक जाग्रति

Dainik Jagrati (दैनिक जाग्रति) information in Hindi (हिंदी में जानकारी) - Health (स्वास्थ्य) Career (करियर) Agriculture (खेती-बाड़ी) Organic farming (जैविक खेती) Biography (जीवनी) Precious thoughts (अनमोल विचार) Samachar and News in Hindi and Other

  • खेती-बाड़ी
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • जैविक खेती
  • अनमोल विचार
  • जीवनी
  • धर्म-पर्व

दीमक से विभिन्न फसलों को कैसे बचाएं, जानिए उपयोगी एवं आधुनिक उपाय

Author by Bhupender Leave a Comment

दीमक से विभिन्न फसलों को कैसे बचाएं, जानिए उपयोगी एवं आधुनिक उपाय

दीमक एक खतरनाक एवं बहुजातीय कीट है| एक समूह कार्यों के आधार पर कई श्रेणियों में विभाजित होता है, जैसे- राजा, रानी, श्रमिक और सैनिक दीमक, इनमें से केवल श्रमिक दीमक ही सभी प्रकार की हानि के लिए उत्तरदायी होती हैं| ये अनके कृषि फसलों, वृक्षों, सब्जियों जैसे- गन्ना, गेहूं, मक्का, मूंगफली, जौ, चना इत्यादि फसलों में भारी नुकसान पहुचाती हैं|

श्रमिक दीमक बोये हुए बीजों तथा अंकुरित पौधों की जड़ों को नष्ट कर देती हैं| जिसके कारण पौधे मुरझाकर सूख जाते हैं, एवं खींचने पर आसानी से उखड़ जाते हैं| दीमक गोदामों और घरों में लकड़ी की बनी वस्तुओं, कागज तथा कपडों को भारी नुकसान पहुचाती है| आमतौर पर दीमक बारिश पर आश्रित फसलों को सिंचित फसलों की तुलना में ज्यादा हानि पहुँचाती हैं|

दीमक की कई प्रजातियां भूमि के ऊपर मिट्टी के अनेक प्रकार के मिट्टी के टीले बनाती हैं| कुछ जातियां भूमि के अन्दर ही नालियां बनाकर और कुछ दीवारों, भूमि के ऊपर से छिपी हुई नलियां बनाकर एक जगह से दूसरी जगह पहुचती हैं| आमतौर पर दीमक कमजोर तथा रोगग्रस्त फसलों एवं वृक्षों को अधिक नुकसान पहुंचाती हैं|

यह भी पढ़ें- खरपतवारनाशी रसायनों के प्रयोग में सावधानियां एवं सामान्य सतर्कता बरतें

विभिन्न फसलों में दीमक का रासायनिक प्रबंधन

गेहूं की फसल का दीमक से बचाव 

गेहूं में इसकी माइकोटर्मिस ओबेसाई, ओडोन्टोटर्मिस ओबेसस, माइकोसीरोटर्मिस टेन्यूगनेथस और ट्राइनर्विटर्मिस बाईफोरमिस इत्यादि प्रजातियां हानि पहुँचाती हैं| दीमक गेहूं के पौधों की जड़ों को खाती हैं, जिसके कारण पौधे भूमि से पोषक तत्व नहीं ग्रहण कर पाते हैं| परिणामस्वरूप पौधों की पत्तियाँ पीली हो जाती हैं और अन्त में पौधे सूख कर जमीन पर गिर जाते हैं|

अधिक दीमकग्रस्त क्षेत्रों में गहरी जुताई के समय भूमि में निचे लिखित दीमकनाशी कोई भी एक रसायनों का प्रयोग करना चाहिए, जैसे-

1. क्लोरोपाइरीफास 20 ई सी, 3 से 5 लीटर प्रति हेक्टेयर

2. क्विनलफास 1.5 प्रतिशत धूल, 25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर

3. फिप्रोनिल 0.3 प्रतिशत जी, 25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर

4. इमीडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत एस एल,1 लीटर प्रति हेक्टेयर

उपरोक्त रसायनों से गेहूं के बीज या फसल को निम्न तरीके से उपचारित करना चाहिए, जैसे-

1. बुवाई से पहले बीजों के उपचार के लिए क्लोरोपाइरीफास 20 ई सी, 4.5 मिलीलीटर प्रति किलोग्राम बीज का उपयोग करे| दीमकनाशी रासायन की मात्रा दी गयी मात्रा से अधिक नहीं होनी चाहिए|

2. गेहूं के बीज को इमीडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत एस एल, 3. 5 मिलीलीटर प्रति किलोग्राम बीज या फिप्रोनिल (रोजेन्ट 5 एफ एस 6 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज) से उपचारित करना चाहिए|

3. यदि बीज का उपचार नहीं किया गया है, तो खेत में पहली सिंचाई के समय क्लोरोपाइरीफास 20 ई सी 3 लीटर को 50 किलोग्राम सूखी मिट्टी में मिलाकर प्रति हेक्टेयर में बिखेर कर सिचाई करें|

यह भी पढ़ें- रबी फसलों में खरपतवार नियंत्रण कैसे करें, जानिए आधुनिक खरपतवारनाशी

गन्ना की फसल का दीमक से बचाव 

गन्ने की फसल में दीमक बुवाई के लिए तैयार गन्ने के टुकडों से लेकर फसल के अंत तक नुकसान पहुँचाती है| गन्ने की फसल में हानि पहुँचाने वाली कोपटोटर्मिस हाईमाई, एरोमोटर्मिस पैराडोक्सेलिस, ओडोन्टोटर्मिस ओबेसस, ओडोन्टोटर्मिस वैलोनेनसिस और ट्राइनर्विटर्मिस बाईफोरमिस इत्यादि जातियां हैं|

गन्ने की फसलों में इसका प्रकोप आमतौर पर दो अवस्थाओं में पाया जाता है, जैसे-

1. मानसून से पहले जब गन्ने के टुकड़ों की बुवाई की जाती है| दीमक गन्ने के टुकड़े के बीच के मुलायम भाग को खाकर उसमे मिट्टी भर देती है तथा केवल बाहर का कडा खोल रह जाता है, जिसके कारण टुकडों पर उगी हुई कलिकायें (आंख) पोषण न मिलने के कारण सूख जाती हैं और नया पौधा तैयार नहीं होता है|

2. मानसून के बाद इस अवस्था में दीमक गन्ने के पौधे की जडों को खा जाती है| जिसके कारण पौधा भूमि से पोषक तत्व ग्रहण नहीं कर पाता है एवं पौधे की पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और कुछ दिनों में पूरा पौधा सूख कर नीचे जमीन पर गिर जाता है|

यह भी पढ़ें- गेहूं की खेती (Wheat farming) की जानकारी किस्में, रोकथाम व पैदावार

रोकथाम के उपाय

1. बुवाई के लिए तैयार गन्ने के टुकड़ों को इमीडाक्लोप्रिड 70 डब्लू एस, 1.5 से 2 मिलीलीटर लीटर पानी के घोल में 1 से 2 छंटे तक डुबोकर रखें और इसके बाद उनकी बुवाई करें|

2. इमीडाक्लोप्रिड 200 एस एल को 250 से 375 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर को 800 लीटर पानी में मिलाकर गन्ने के टुकडों पर छिडकाव करना चाहिए|

3. गन्ने की फसल में कुछ अन्य दीमकनाशी रसायन जैसे- फोरेट 10 जी 25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर या क्लोरोपाइरीफास 15 जी 18 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर भूमि में मिलाकर गन्ना बोयें|

4. बुवाई के लिए गन्ने के छोटे टुकड़े करने चाहिए, जिसमें कलिकायें पास-पास एवं संख्या में अधिक होगी, यदि इसका प्रकोप होता है, तो कुछ कलिकायें उगने में सक्षम हो सकती हैं|

यह भी पढ़ें- गन्ना की खेती- किस्में, प्रबंधन व पैदावार ! Sugarcane Farming in Hindi

धान की फसल का दीमक से बचाव 

भारत में धान तीन प्रकार की भूमि में उगाई जाती है, जैसे- उथली (हाई लैण्ड), मध्यम (मिडियम लैण्ड) और निचली (लो लैण्ड)| धान में आमतौर पर एनाकैन्थोटर्मिस वाइरम और माइकोसीरोटर्मिस जाति की दीमक हानि पहुँचाती है| कम पानी वाले क्षेत्रों में धान की फसल को इसे अधिक हानि पहुचाती है|

1. अधिक दीमकग्रस्त क्षेत्रों में गहरी जुताई के समय उपरोक्त गेहूं की फसल के अनुसार भूमि में दीमकनाशी रसायनों का प्रयोग करे|

2. धान की रोपाई के बाद यदि दीमक फसल को नुकसान पहुँचा रही है, तो क्लोरोपाइरीफास 20 ई सी 5 लीटर प्रति हेक्टेयर 100 किलोग्राम बालू मिट्टी में मिलाकर बुरकाव करें|

मक्का की फसल का दीमक से बचाव 

1. मक्का के बीजों को बोने से पहले क्लोरोपाइरीफास 20 ई सी 5 मिलीलीटर प्रति किलोग्राम से उपचार करना चाहिए|

2. अधिक दीमकग्रस्त क्षेत्रों में फसल के पकने के एक से डेढ महीना पहले क्लोरोपाइरीफास 20 ई सी 5 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी या इमीडाक्लोप्रिड 200 एस एल को 0.5 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी का जडों में छिडकाव करना चाहिए|

3. इस मक्का की फसल को पशुओं के चारे के लिए उपयोग न करें|

यह भी पढ़ें- धान (चावल) की खेती कैसे करें पूरी जानकारी ! How to Cultivate Paddy

मूंगफली की फसल का दीमक से बचाव 

मूंगफली में हानि पहुंचाने वाली इसकी आमतौर पर दो जातियां ओडोन्टोटर्मिस ओबेसस और ट्राइनर्विटर्मिस बाईफोरमिस इत्यादि लिपिबद्ध की गई है| दीमक मूंगफली के पौधों एवं बीज दोनों को हानि पहुंचाती है|

रोकथाम के उपाय

1. बीजो को बोने से पहले क्लोरोपाइरीफास 20 ई सी 12 मिलीलीटर प्रति किलोग्राम की दर से उपचारित करें|

2. अगर बीज उपचारित नहीं किया गया है, तो क्लोरोपाइरीफास 10 जी की 10 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की मात्रा खेत में मिलाकर बुवाई करें|

कपास की फसल का दीमक से बचाव 

हमारे देश में कपास सिंचित और असिंचित दोनों परिस्थितियों में उगाई जाती है| दीमक की आमतौर पर तीन जातियां, ओडोन्योटर्मिस ओबेसस, माईकोटर्मिस ओबेसाई और ट्रार्डनरविमिस बाईफोरमिस कपास में हानि पहुँचाती है| दीमक कपास के पौधों जड़ एवं तने दोनों को नुकसान पहुचाती है|

रोकथाम के उपाय

अगर बीज उपचारित नहीं किया गया है, तथा भूमि में दीमक का प्रकोप है, तो खेत में पहली सिंचाई के समय क्लोरोपाइरीफास 20 ई सी 3 से 5 लीटर को 50 किलोग्राम सूखी मिट्टी में मिलाकर प्रति हेक्टेयर में बिखेरकर सिंचाई करें|

यह भी पढ़ें- कपास की खेती कैसे करें ! How to Cultivate Cotton in Hindi

बाजरा फसल का दीमक से बचाव

भारत के शुष्क क्षेत्र जैसे- राजस्थान में बाजरे की फसल को माइकोटर्मिस ओबेसाई जाति की दीमक अत्यधिक नुकसान पहुँचाती है|

रोकथाम के उपाय

अगर बीज उपचारित नहीं किया गया है तथा भूमि में इसका प्रकोप है, तो खेत में पहली सिंचाई के समय क्लोरोपाइरीफास 20 ई सी 3 से 5 लीटर को 50 किलोग्राम सूखी मिट्टी में मिलाकर प्रति हेक्टेयर में बिखेरकर सिंचाई करें|

ज्वार फसल का दीमक से बचाव

हमारे भारत में ज्वार के पौधे को ओडोन्टोटर्मिस ओबेसस जाति की दीमक अत्यधिक नुकसान पहुंचाती है| दीमक का प्रकोप उन पौधों में अधिक लिपिबद्ध किया गया है, जिसकी उँचाई 15 सेंटीमीटर से कम होती है|

बचाव के उपाय

अगर बीज उपचारित नहीं किया गया है एवं भूमि में दीमक का प्रकोप है, तो खेत में पहली सिंचाई के समय क्लोरोपाइरीफास 20 ई सी 3 से 5 लीटर को 50 किलोग्राम को सूखी मिट्टी में मिलाकर प्रति हेक्टेयर में बिखेरकर सिंचाई करें|

यह भी पढ़ें- ज्वार की खेती- जलवायु, किस्में व पैदावार ! Cultivation of Jwar in Hindi

दलहन फसलों का दीमक से बचाव

अपने देश में इसकी कुछ जातियां दलहन फसलों पर भी आक्रमण करती है, जैसे- ओडोन्टोटर्मिस जाति की दीमक देश के पहाड़ी क्षेत्रों में अरहर को भारी नुकसान और महाराष्ट्र, तमिलनाडु में कुछ कम नुकसान करती है| दीमक बंगाली चने और अन्य दालों पर वृद्धि की भिन्न अवस्थाओं में आक्रमण करती है|

सब्जियों का फसलों का दीमक से बचाव

अनेक सब्जियों में इसका आक्रमण लिपिबद्ध किया जा चुका है, आलू की फसल में डाईकपसीडीटर्मिस और एरीमोंटर्मिस जाति की दीमक का आक्रमण लिपिबद्ध किया जा चुका है| कुछ अन्य सब्जियां जैसे बन्द गोभी, फूल गोभी, बैंगन, सीताफल इत्यादि में भी दीमक भारी नुकसान पहुँचाती है| दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बन्द गोभी को दीमक बहुत अधिक हानि पहुँचाती है|

रोकथाम के उपाय

फिप्रोनिल 0.3 प्रतिशत जी 25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की मात्रा से भूमि में छिडकाव करना चाहिए| अधिक प्रकोप होने पर कृषि विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए|

यह भी पढ़ें- सब्जियों की नर्सरी (पौधशाला) तैयार कैसे करें, जानिए आधुनिक तकनीक

चाय फसल का दीमक से बचाव

भारत में चाय के पौधों में इसकी कुछ जातियाँ जैसे- नीयोटर्मिस, गिल्पटोटर्मिस, ओडोन्टोटर्मिस, माइकोटर्मिस, नीयोटर्मिस, गिल्पटोटर्मिस और माइक्रोटर्मिस इत्यादि भारी नुकसान पहुँचाती हैं| ये दीमक चाय के तने और जड दोनों को खाती है|

रोकथाम के उपाय

चाय के पोधों में इसकी रोकथाम के लिए क्लोरोपाइरीफास 20 ई सी 20 मिलीलीटर प्रति 10 लीटर पानी या इमीडाक्लोप्रिड 200 एस एल 4 मिलीलीटर प्रति 10 लीटर पानी में मिलाकर छिडकाव करना चाहिए|

फल वृक्ष और दीमक

अनेक फल वृक्षों पर इसका भारी आक्रमण लिपिबद्ध किया जा चुका है, जैसे-

सेब के वृक्षों में- बाईफिडिटर्मिस बिसोनाई,

चीकू के वृक्षों में- ओडोन्टीर्मिस और ट्राईनरवटर्मिस

नीबू के वृक्षों में- ओडोन्टीर्मिस और ट्राईनर्विटर्मिस

यह भी पढ़ें- नींबू वर्गीय फलों की उन्नत बागवानी एवं पैदावार के लिए वर्ष भर के कार्य

अमरूद व अंगूर के वृक्षों में- ओडोन्टोटर्मिस ओबेसस,

आम के वृक्षों में- कोपटोटर्मिस माइकोसीरोटर्मिस बीसोनाई और ओडोन्टोटर्मिस

शहतूत में- एनाकैन्थोटर्मिस मैक्रोसिफैलस, हेटरोटर्मिस इन्डीकोला, कोपटोटर्मिस हाईमाई

आडू में- माइकोटर्मिस मैकरोसिफैलस जाति की दीमक मुख्य रूप से अगस्त से दिसम्बर माह के दौरान आडू के वृक्ष की जड़ से आक्रमण शुरू करके तने के बीज के भाग से होकर वृक्ष को नुकसान पहुँचाती है|

फल-वृक्षों की दीमक से रोकथाम के उपाय

1. बगीचों से पौधों के अवशेषों, सूखी लकड़ियों और दीमक ग्रस्त पौधे को तुरत हटा देना चाहिए|

2. वृक्षों के तने पर 5 से 6 फीट की ऊंचाई तक कापरआक्सीक्लोराइड या कोलतार को घोल से पुताई करें|

3. पौधे लगाने से पहले गड्ढों को चारों ओर से दीमकनाशी रसायन से उपचारित करें|

सस्य या कृषि क्रियाओं द्वारा दीमक की रोकथाम

1. दीमकनाशी रसायन का उपयोग सीधा सिंचाई के पानी के साथ न करें|

2. यह आमतौर पर रोग एवं कीट ग्रस्त पौधों को ज्यादा नुकसान पहुँचाती है, इसलिए फसल को स्वस्थ रखने का प्रयास करें|

3. फसल अवशेष जैसे- जड़, तना, पत्तियां, पुराने बीज आदि को खेत से बाहर निकालकर जला दें या कम्पोस्ट खाद बनाकर खेत में डालें|

4. कच्चा गोबर खेत में न डालें|

यह भी पढ़ें- ऑर्गेनिक या जैविक खेती क्या है, जानिए उद्देश्य, फायदे एवं उपयोगी पद्धति

5. मानसून से पहले खेत की दो-तीन बार गहरी जुताई करके उसको खुला छोड दें, जिसमें दीमक द्वारा बनाई गई नालियां एवं दीमक नष्ट हो जाएगी|

6. धान की फसल के बाद मूंगफली की फसल में दीमक का प्रकोप कम पाया जाता है|

7. खेत की मेंड को समय-समय पर खरपतवार रहित और इसकी जुताई करने से दीमक का प्रकोप कम हो जाता है|

8. दीमक द्वारा बनाये गये भूमि के ऊपर मिटटी के टीलों को दीमकनाशी घोल (क्लोरोपाइरीफास 20 ई सी 10 से 20 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी के घोल) से उपचारित किया जाना चाहिए या रानी दीमक को खोज कर मार देना चाहिए|

9. खेत की बाड़ या अन्य जगह पर यदि लकड़ी की बल्लियां आदि लगानी हों तो उनके सिरों को कोलतार से पुताई करें या उनको कोलतार के घोल में कुछ घंटों तक मंदी आंच पर भिगोने के बाद सुखाकर जमीन में गाढे|

10. अधिक जानकारी के लिए कृषि विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए|

यह भी पढ़ें- सरसों की खेती (Mustard farming) की जानकारी जलवायु, किस्में, रोकथाम व पैदावार

यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

Share this:

  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window)
  • Click to share on Telegram (Opens in new window)
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)

Reader Interactions

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Primary Sidebar

इस ब्लॉग की सदस्यता लेने के लिए अपना ईमेल पता दर्ज करें और ईमेल द्वारा नई पोस्ट की सूचनाएं प्राप्त करें।

हाल के पोस्ट

  • बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम
  • बिहार में स्टेनो सहायक उप निरीक्षक कैसे बने, जाने पूरी प्रक्रिया
  • बिहार स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम
  • बिहार में वन क्षेत्रपाल अधिकारी कैसे बने, जाने पूरी प्रक्रिया
  • बिहार वन रेंज अधिकारी अंकन योजना, पैटर्न और पाठ्यक्रम

Footer

Copyright 2020

  • About Us
  • Contact Us
  • Sitemap
  • Disclaimer
  • Privacy Policy