• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
Dainik Jagrati

दैनिक जाग्रति

हर दिन हिंदी में कुछ नया सीखें

  • खेती-बाड़ी
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • जैविक खेती
  • अनमोल विचार
  • जीवनी
  • धर्म-पर्व

BSF में नौकरी कैसे पाए ! How To Get Jobs In BSF

Author Bhupender 4 Comments

BSF में नौकरी कैसे पाए

सीमा सुरक्षा बल (BSF) भारत का यह एक प्रमुख अर्धसैनिक बल है| BSF विश्व का सबसे बड़ा रक्षक बल है| इसका कार्य अन्तराष्ट्रीय अपराध को रोकना और शांति के समय सीमा की निगरानी करना है| (BSF) का गठन 1 दिसम्बर 1965 को हुआ था| तो हमारा मकसद यहा यह था की युवा सीमा सुरक्षा बल (BSF) में नौकरी कैसे प्राप्त करे| यह सीमा सुरक्षा बल हर वर्ष युवाओं को विभिन्न प्रकार की नौकरियों के लिए आमंत्रित करता है| जिसकी योग्यता मापदंड अलग अलग होते है| हम जानेगे की वो कौन कौन से पद है और  उनका मापदंड, योग्यता और प्रक्रिया क्या है|

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस (Delhi Police) भर्ती परीक्षा योग्यता, आवेदन, सिलेबस, पैटर्न, परिणाम

सीमा सुरक्षा बल(BSF) में भर्तियाँ निम्नलिखित पदों पर होती है (Recruitment in the BSF are held in the following Post)

जरनल ड्यूटी BSF (General Duty BSF) GD

1. सिपाही (Constable)- यह सीमा सुरक्षा बल का प्रमुख घटक है|

2. अवर निरीक्षक (Sub-Inspector)- यह दो तिहाई पर पदोन्नति और एक तिहाई पदों पर भर्ती की जाती है|

संचार (Communication Setup)

1. सहायक कमाडेंट (Assistant Commandant)- सहायक कमाडेंट के पद पर 50% पदों के लिए भर्ती होती है इसमें SSCO भी शामिल है और 50% पदों पर इंस्पेक्टर को पदोन्नति किया जाता है|

2. सहायक उप निरीक्षक (Radio Mechanic)

3. हेड कांस्टेबल (Radio Operator)

4. हेड कांस्टेबल (Fitter)

भर्ती कैसे होती है| (How is Recruitment Done)

इन सभी भर्तियों की रिक्तियों की विज्ञप्ति रोजगार और दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित होती है| गैर राजपत्रित पदों (कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर) का चयन BSF के स्टाफ चयन कमिशन द्वारा किया जाता है| यह भर्ती भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संबंधित श्रेणियों में लिखित परीक्षा, शारीरिक और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर की जाती है|

यह भी पढ़ें- आईएएफ एयरमेन (IAF Airmen) भर्ती पाठ्यक्रम, योग्यता और मानदंड

राजपत्रित पदों सहायक कमाडेंट का चयन केंद्रीय पुलिस संगठन के विशेष चयन बोर्ड द्वारा किया जाता है| उच्च पदों का चयन समय के साथ साथ सर्विस रिकोर्ड पर आधारित है|

इन पदों के लिए मापदंड (Criteria for this Post)

कांस्टेबल (Constable)

1. कांस्टेबल BSF का मुख्य घटक है| बल का काम मुख्य रूप से कर्मियों की क्षमता और प्रभावशीलता पर निर्भर करता है| सभी सम्मान में योग्यता, क्षमता और फिटनेस वाले उम्मीदवार को BSF में कांस्टेबल के रूप में शामिल किया जाता है|

2. पद का वर्गीकरण सामान्य केंद्रीय सेवा समूह सी गैर राजपत्रित है|

3. सीमा सुरक्षा बल (BSF) मे कांस्टेबल (GD) के पद की नियुक्ति के लिए पुरुष उम्मीदवारों को इन पात्रता और शर्तो को पूरा करना होगा|

शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

उम्मीदवार 10 वी कक्षा पास होना चाहिए

आयु सीमा (Age Limit)

उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए| सरकार के नियमनुसार आरक्षित उम्मीदवारों को छुट का प्रावधान है|

यह भी पढ़ें- 10वीं के बाद सरकारी नौकरी के अवसर ! Govt Job Opportunities After 10th

शारीरिक मानक (Physical Standard)

1. समान्य उम्मीदवार के लिए ऊंचाई 170 CM और छाती 80 से 85 CM फुलाव के साथ होनी चाहिए|

2. आरक्षित क्षत्रों और उम्मीदवारों के लिए छुट का प्रवधान है|

चिकित्सा मानक (Medical Standard)

1. आखों की दृष्टी और दूर दृष्टी 6/6 और 6/9 होनी चाहिए|

2. उम्मीदवार का मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए|

3. उम्मीदवार विकलांग या अन्य किसी रोग से ग्रिषित ना हो|

4. कानों से साफ़ सुनना और संक्रमित नही होना चाहिए

BSF चयन की विधि (Method of Selection BSF)

कांस्टेबल (GD) की चयन प्रक्रिया सात चरणों मे पूरी होती है, जैसे-

1. प्रारम्भिक स्क्रीनिंग और शारीरिक माप|

2. द्स्तावेद जाचं|

3. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)- 1 मिल दौड़, उच्ची कूद और लम्बी कूद|

4. लिखित परीक्षा (साक्षरता और ख़ुफ़िया परिक्षण)

5. साक्षात्कार|

यह भी पढ़ें- CRPF में नौकरी कैसे पाए ! How To Find A Job In CRPF

6. चिकित्सा परीक्षण

7. मैरिट सूची|

NCC, खेल और तकनीकी के 10 अंक जुड़ते है|

उम्मीदवार का अंतिम चयन प्रत्येक श्रेणी में योग्यता के आधार पर किया जायेगा|

आप को बता दू की सरकार द्वारा समय समय पर जारी निर्देशों के अनुसार अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, पूर्व सेनिकों और अन्य वर्गो जो आरक्षित है को छुट का प्रावधान है|

अवर निरक्षक (Sub Inspector)

अवर निरक्षक के एक तिहाई पद पदोन्नति द्वारा और दो तिहाई पद भर्ती द्वारा भरे जाते है|

शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से स्नातक डिग्री होनी चाहिए|

आयु सीमा (Age Limit)

उम्मीदवार की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए| आरक्षित वर्ग को छुट मिलती है|

शारीरिक मानक (Physical Standard)

1. सामान्य वर्ग के लिए 170 CM ऊंचाई, छाती 80 से 85 CM और 5 cm फुलाव होना चाहिए|

2. आरक्षित क्षेत्र और उम्मीदवारों को छुट का प्रावधान है|

शारीरिक परीक्षण (Medical Standard)

1. आखों की दृष्टी 6/6 और 6/9 होनी चाहिए|

2. शरीर को कोई भी अंग विकृत नही होना चाहिए|

3. उम्मीदवार शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ होना चाहिए|

4. कर्तव्य के प्रति कौशलता होनी चाहिए|

यह भी पढ़ें- एनडीए परीक्षा (NDA Exam) योग्यता, आवेदन, सिलेबस, पैटर्न, परिणाम

BSF उप निरक्षर परीक्षा (Exam for BSF Sub Inspector)

जो उम्मीदवार शारीरिक क्षमता परीक्षा में चयनित है वे लिखित परीक्षा के योग्य है|

BSF उप निरक्षक के लिए लिखित परीक्षा दो प्रकार से है|

परीक्षा 1 समय 2 घंटे विषय इस प्रकार है|

1. सामान्य ज्ञान

2. संख्यात्मक क्षमता

3. सामान्य जागरूकता

4. व्यावसायिक परीक्षण

परीक्षा 2 समय 2 घंटे विषय इस प्रकार है|

निबन्ध लेखन की तरह भाषा की समज|

उम्मीदवारों का अंतिम चयन प्रत्येक श्रेणी में योग्यता के आधार पर किया जाएगा|

साहयक कमाडेंट (Assistant Commandant)

BSF में सहायक कमाडेंट के 50% पद भर्ती द्वारा (10% SSCO भी शामिल है) भरे जाते है| और 50% इंस्पेक्टर को पदोन्नति दे कर भरे जाते है|

शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से डिग्री और NCC बी या सी का प्रमाण पत्र और किसी भी खेल में प्रमाण पत्र को विरियता दी जाएगी|

2. तकनीकी- BSC भौतिक व रसायन विज्ञान और गणित के उम्मीदवार को सहायक कमाडेंट (तकनीकी) के रूप में नियुक्त किया जाता है ये अधिकारी बाद में BSF संचार के उच्च पदों पर काम करते है|

यह भी पढ़ें- SSB साक्षात्कार क्या है ! What is SSB Interview

आयु सीमा (Age Limit)

1. उम्मीदवार की आयु 19 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए|

2. आरक्षित उम्मीदवारों के लिए छुट का प्रावधान है|

शारीरिक परीक्षण (Physical Standard)

1. उचाई पुरुष 165 CM उचाई महिला 157 CM, छाती केवल पुरुष 81 से 86 CM होनी चाहिए|

2. वजन पुरुष 50 KG वजन महिला ऊंचाई के अनुसार होना चाहिए लेकिन 46 KG से कम नही होना चाहिए|

चिकित्सा परीक्षण (Medical Standard)

1. आखें चश्मा के साथ दूर दृष्टी 6/6 और 6/9 व नजदीक दृष्टी J1 होनी चाहिए|

2. बिना चश्मा के दूर दृष्टी 6/12 और 6/9 व नजदीक दृष्टी J2 होनी चाहिए|

3. उम्मीदवार किसी भी शारीरिक दोष से मुक्त होना चाहिए|

4. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए|

BSF सहायक कमाडेंट परीक्षा (BSF Assistant Commandant Exam)

1. जो उम्मीदवार शारीरिक क्षमता परीक्षा में चयनित है वही इस परीक्षा के योग्य है|

2. लिखित परीक्षा में समान्य ज्ञान, प्राथमिक गणित और विश्लेषात्मक प्रयोग के प्रशन शामिल होते है|

उम्मीदवार का अंतिम चयन लिखित परीक्षा में योग्यता के आधार पर किया जायेगा| शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार सरकार द्वारा निर्धारित नियम के अनुसार होंगे|

यह भी पढ़ें- ITBP में नौकरी कैसे पाए ! How To Find A Job In ITBP

सहायक उप निरक्षक (Assistant Sub Inspector)

शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

भौतिक और रसायन विज्ञान व गणित के साथ मान्यता प्राप्त संस्था से 10+2 या समकक्ष 50% अंक के साथ और रेडियो व टीवी प्रोद्योगिकी, इलेक्ट्रोनिक्स, टेली-संचार, कम्पुटर, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए|

आयु सीमा (Age Limit)

1. उमीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए|

2. आरक्षित उम्मीदवारों को छुट मिलती है नियमों के मुताबिक|

शारीरिक मानक (Physical Standard)

1. लम्बाई सामान्य वर्ग के लिए 170 cm, छाती 81 फुलाव के साथ 86, वजन लम्बाई के अनुसार होना चाहिए|

2. नियमों के अनुसार क्षेत्रों और आरक्षित उम्मीदवारों को छुट मिलती है|

चिकित्सा परीक्षण (Medical Standard)

1. उम्मीदवार की आखों की दृष्टी J-I और J-II, 6/6 व 6/9 नजदीकी तेज रंग को पहचाने वाली होनी चाहिए|

2. शारीरिक और मानसिक तौर पर उमीदवार स्वस्थ होना चाहिए|

3. शरीर का कोई भी भाग किसी भी बीमारी से संक्रमित नही होना चाहिए|

BSF सहायक उप निरीक्षक परीक्षा (BSF Assistance Sub Inspector Exam)

1. इस परीक्षा के लिए वही उम्मीदवार योग्य है जो शारीरिक क्षमता वाली परीक्षा में चयनित हुए है|

2. परीक्षा मे समान्य ज्ञान, प्राथमिक गणित और विश्लेषात्मक प्रयोग के मल्टीप्ल आब्जेक्ट प्रकार के प्रश्न होते है|

उम्मीदवार का अंतिम चुनाव लिखित परीक्षा, योग्यता, शारीरिक दक्षता परीक्षण और साक्षात्कार के आधार पर किया जाता है|

यह भी पढ़ें- एलएसएटी इंडिया परीक्षा (LSAT India Exam) योग्यता, आवेदन, सिलेबस, पैटर्न

हेड कांस्टेबल (Head Constable)

शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

1. ऑपरेटर (Operator)- उम्मीदवार को मैट्रिक के साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा किसी भी क्षेत्र का रेडियो, टीवी, इलेक्ट्रोनिक्स और आईटीआई या फिर 10+2 या समकक्ष भौतिक और रसायन विज्ञान के साथ गणित होना चाहिए 50% अंक के साथ|

2. फिटर (Fitter)- मैट्रिक या समकक्ष और दो वर्षीय प्रमाण पत्र इंजन फिटर, डीजल मैकिनक, ऑटोमोबाइल और मोटर मैकिनक या फिर 10+2 या समकक्ष भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के साथ होना चाहिए|

आयु सीमा (Age Limit)

1. उम्मीदवार 18 से 23 के बीच होना चाहिए|

2. आरक्षित उम्मीदवारों को नियम अनुसार छुट है|

शारीरिक परीक्षण (Physical Standard)

1. समान्य वर्ग के लिए 170 cm लम्बाई, छाती 81 cm फूलने पर 86 cm, वजन लम्बाई के अनुसार होना चाहिए|

2. आरक्षित वर्ग के लिए नियम अनुसार छुट है|

चिकित्सा परीक्षण (Medical Standard)

1. उम्मीदवार के आखों की दूर दृष्टी 6/6 और 6/9 होनी चाहिए|

2. उम्मीदवार मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ होना चाहिए|

3. शरीर में कोई विकृति नही होनी चाहिए|

BSF प्रमुख कांस्टेबल परीक्षा (BSF Head Constable Exam)

1. वे उम्मीदवार ही लिखित परीक्षा के योग्य है जिन्होंने शारीरिक परीक्षा को पास किया है|

2. इस परीक्षा मे सामान्य ज्ञान, प्राथमिक गणित और विश्लेषात्मक प्रकार के प्रशन होते है|

यह भी पढ़ें- यूपीएससी आईईएस (UPSC IES) परीक्षा योग्यता, आवेदन, सिलेबस, पैटर्न, परिणाम

उम्मीदवार का अंतिम चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर किया जाता है|

प्रिय पाठ्कों से अनुरोध है, की यदि वे उपरोक्त जानकारी से संतुष्ट है, तो अपनी प्रतिक्रिया के लिए “दैनिक जाग्रति” को Comment कर सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का हमें इंतजार रहेगा, ये आपका अपना मंच है, लेख पसंद आने पर Share और Like जरुर करें|

आप समय समय पर बॉर्डर सिक्योर्टी फ़ोर्स (BSF) से संबंधित जानकारी के लिए संस्था की अधिकारिक साईट से जानकारी प्राप्त करें- Recruitment 

Share this:

  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window)
  • Click to share on Telegram (Opens in new window)
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)

Reader Interactions

Comments

  1. Nitish kumar says

    सितम्बर 1, 2018 at 12:39 अपराह्न

    All the best

    प्रतिक्रिया
    • Bhupender says

      सितम्बर 2, 2018 at 4:29 अपराह्न

      Hi Nitish,
      धन्यवाद

      प्रतिक्रिया
  2. nisha says

    नवम्बर 25, 2018 at 11:13 अपराह्न

    good job

    प्रतिक्रिया
    • Bhupender says

      नवम्बर 27, 2018 at 9:22 पूर्वाह्न

      Hi Nisha,
      आपका धन्यवाद

      प्रतिक्रिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Primary Sidebar

अपने विचार खोजें

इस ब्लॉग की सदस्यता लेने के लिए अपना ईमेल पता दर्ज करें और ईमेल द्वारा नई पोस्ट की सूचनाएं प्राप्त करें।

हाल के पोस्ट

  • बिहार में आबकारी सब इंस्पेक्टर कैसे बने, जाने पूरी प्रक्रिया
  • बिहार में प्रवर्तन सब इंस्पेक्टर कैसे बने, जाने भर्ती की पूरी प्रक्रिया
  • बिहार में पुलिस सब इंस्पेक्टर कैसे बने, जाने भर्ती प्रक्रिया
  • बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम
  • बिहार में स्टेनो सहायक उप निरीक्षक कैसे बने, जाने पूरी प्रक्रिया

Footer

ब्लॉग के बारे में

दैनिक जाग्रति एक हिंदी ब्लॉग है, जिसका मकसद लोगो को हिंदी भाषा में विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके लिए आप ब्लॉग के साथ विभिन्न सोशल मिडिया के माध्यम से भी जुड़ सकते है, जैसे:-

  • Facebook
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

अन्य मुख्य पृष्ठ

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Sitemap
  • Privacy Policy

सब्सक्राइब करें

हर नवीनतम पोस्ट की सूचना पाने के लिए अभी ब्लॉग को सब्सक्राइब करे।

Copyright 2020