
कृषि रसायनों का उपयोग वर्तमान की आवश्यकता है| क्योंकि आज भी हमारे देश में कृषि 70 प्रतिशत लोगों का व्यवसाय है, और कृषि उत्पादकता वर्तमान में मुख्य चर्चा का विषय बना हुआ है| सभी कृषि वैज्ञानिक उत्पादकता बढ़ाने के सभी संभव प्रयास कर रहें है| क्योंकि हमे इतनी विशाल जनसंख्या के लिए पर्याप्त भोजन चाहिए| ऐतिहासिक दृष्टि से भुखमरी एक खतरा है| एक सर्वे से पता चला है, की यदि हम कृषि रसायनों का उपयोग खेती में न करें, तो हमारा कृषि उत्पादन 30 से 40 प्रतिशत तक गिर जाएगा| इस लेख में कृषि रसायनों का सुरक्षित उपयोग कैसे करें का विस्तृत उल्लेख किया गया है|
यह भी पढ़ें- प्रतिबंधित रसायनों का उपयोग न करें, जानिए उपयोगी जानकारी
कृषि रसायनों का सुरक्षित उपयोग
कृषि रसायन खरीदने से पहले
1. कृषि विभाग के अधिकारी को खरपतवार ग्रसित खेत या कीट रोग प्रभावित पौधों, पत्ती, फल, फूल आदि का निरीक्षण कराकर सिफारिशानुसार ही कृषि कीटनाशक रसायन खरीदें करे|
2. दवा पर एक्सपायरी तिथि अवश्य देखें और विक्रेता से बिल अवश्य लें, ध्यान रहे दवा की शीशी या डिब्बा टूटा-फूटा न हो|
3. कृषि रसायनों को खाद्य पदार्थ के साथ न ले जाएं|
कृषि रसायनों का भण्डारण
1. कृषि रसायनों को आवश्यकतानुसार ही खरीदना चाहिए, कभी भी आवश्यकता से अधिक भण्डारण नहीं करना चाहिए|
2. कृषि रसायनों का भण्डारण बच्चों व पशुओ की पहुंच से दूर रखें|
3. टूटे-फूटे डिब्बों को भण्डारण हेतु न रखें और कृषि कीटनाशक रसायनों का भण्डारण खाने पीने के सामान के साथ नहीं करें|
4. कृषि रसायनों को इन के मूल डिब्बे में ही रखना चाहिए कभी भी पशुओ की दवा बच्चों व बड़ो की दवा की बोतलों में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि भूल से कोई उसे दवा समझकर पी सकता है, या जानवरो को दवा दे सकता है|
यह भी पढ़ें- मृदा स्वास्थ्य कार्ड अपनाएं, जानिए महत्व, आवश्यकता, लाभ एवं अन्य प्रक्रिया
घोल बनाने से पहले और घोल बनाते समय
1. इस्तेमाल से पूर्व दवा के डिब्बे या बोतल पर लेबल ध्यान से पढ़े तथा अवधिपार तिथि भी अवश्य देखें. पूरे शरीर पर कपडे पहने जिससे रसायन शरीर पर न गिरे|
2. सुझाई गई मात्रा ही नाप कर ले और उचित मात्रा में ही पानी मिलाना चाहिये तथा घोल में कपड़े धोने का पाउडर भी मिलाएं, ताकि घोल पतियों पर चिपक सकें|
3. घोल बनाते समय बोतल या डिब्बो को बहुत सावधानी से खोलना चाहिए, कभी भी दवाई या घोल शरीर पर नहीं गिरना चाहिए|
4. घोल मिलाने के लिए कभी हाथ का प्रयोग न करें, हमेशा लकड़ी के डंडे या लोहे की छड़ से इसे मिलाएं|
5. घोल बनाते समय या छिडकाव के समय अगर रसायन शरीर पर गिर जावे तो तुरन्त साबुन से साफ कर लेना चाहिए|
6. कृषि रसायनों की बोतलों या डिब्बो को जो खाली हो गई हो, तोडकर जमीन में गाड़ देना चाहिये, उनको किसी अन्य उपयोग में नहीं लाना चाहिए|
छिडकाव के समय
1. छिडकाव के समय पूरे कपडे, कोट, कमीज, रबड के दस्ताने पहने व नाक पर मास्क या कपड़ा लगाना चाहिए|
2. शरीर पर खुले घाव नहीं होने चाहिए, यदि घाव हो तो छिडकाव के समय इन पर मोटी पट्टी बाँध लेनी चाहिए|
3. छिडकाव या भुरकाव सुबह या शाम (ठण्डक में) करना चाहिए|
यह भी पढ़ें- खरपतवारनाशी रसायनों के प्रयोग में सावधानियां एवं सामान्य सतर्कता बरतें
4. छिडकाव या भुरकाव हवा की दिशा में ही करे कभी भी हवा के विपरीत दिशा में छिडकाव या भुरकाव नहीं करना चाहिए, रसायन के घोल को शरीर पर न गिरने दे|
5. कृषि रसायन छिडकते समय बीडी, सिगरेट, तम्बाकु आदि का सेवन नहीं करना चाहिए|
6. नोजल या फव्वारे को मुँह से साफ न करें|
7. खरपतवारनाशी दवा काम में लिये गये स्प्रेयर का प्रयोग अच्छी तरह से साफ करने के बाद कीटनाशक के स्प्रे हेतु उपयोग करें|
8. छिडकाव या भुरकाव के समय बच्चों व अन्य पशु, पक्षी आदि को नहीं आने दे और ना ही मशीन व बर्तनो को खेत में छोड़े|
9. कृषि रसायन छिडकते या भुरकते समय यदि विषेला असर व्यक्ति पर दिखाई दे तो तुरन्त प्राथमिक उपचार करें डाक्टर को दिखाए|
छिडकाव के बाद
1. छिडकाव के बाद बचे घोल को अन्य व्यक्ति जिसे छिडकाव करना हो को दें, या बेकार जगह में गड्डा खोदकर दबा देना चाहिए|
2. छिडकाव या भुरकाव के प्रयोग में आये यन्त्र व बर्तन साबुन या कपडे धोने के पाउडर से साफ करना चाहिए|
3. शेष रहे कृषि रसायन को मूल पेकिंग में ही भण्डारित करें और बच्चों की पहुंच से दूर रखें|
यह भी पढ़ें- रबी फसलों में खरपतवार नियंत्रण कैसे करें, जानिए आधुनिक खरपतवारनाशी
यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|
प्रातिक्रिया दे